BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सायबर क्राइम पूरे शबाब पर सतर्क रहना ही समाधान: एसीपी पटेल

 सायबर क्राइम पूरे शबाब पर सतर्क रहना ही समाधान: एसीपी पटेल
Share

रायपुर- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर में कमिश्नरेट प्रभावशील होने के बाद पहला महत्वपूर्ण व्याख्यान सम्वाद से समाधान कार्यक्रम पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित हुआ इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से  एसीपी तारकेश्वर पटेल ,  डीएसीपी  दीपक मिश्रा थाना प्रभारी कोतवाली सतीश सिंह एवं यातायात निरीक्षक भोई आदि की विशेष उपस्थिति रही वहीं आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी एवं  शिक्षक शिक्षिकाएं के साथ विद्यार्थियों की उपस्थिति रही आयोजन में पुलिस अधिकारियों ने ने संवाद से समाधान में साइबर अपराध पुलिस हेल्पलाइन नंबर सहित नशाखोरी को रोकने के लिए होने वाले प्रयासों को लेकर विस्तार से जानकारी रखी अधिकारियों ने बताया कि किस तरह के साइबर अपराध निरंतर सामने आ रहे हैं उन अपराधों से पुलिस किस तरह निराकरण कर रही है अधिकारियों ने विद्यार्थियों को जागरूक करने की कोशिश और पुलिस के महत्वपूर्ण नंबर बताएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन नंबरों का उपयोग कर विद्यार्थी अपने को अच्छी तरह सकें और आने वाले खतरे से बच सकें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने भी संवाद से समाधान कार्यक्रम को पुलिस का एक महत्वपूर्ण अभियान बताया और कहा कि इस तरह के अभियान से जागरूकता बढ़ेगी और कॉलेज स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बच्चियों को सुरक्षित रखने में मदद हो सकेगी उन्होंने बोला कि विद्यार्थियों को पुलिस से संवाद कर डर दूर करना चाहिए और अपराध दूर करने में भी मदद करनी चाहिए यातायात निरीक्षक  भोई यातायात के नियमों की जानकारी दी और हेलमेट की अनिवार्यता को समझाया ताकि एक सुरक्षित वाहन चलाने में विद्यार्थी सजग और सुरक्षित रहें उनके द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तमाम प्रयासों की भी जानकारी दी गई जो बेहद सार्थक रही एडीसीपी दिनेश मिश्रा ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर के जरिए विद्यार्थी में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे सवाल जवाब किया और अपने को संतुष्ट किया उन्होंने बताया कि पुलिस निरंतर अपराध को रोकने की दिशा में कदम बढ़ा रही है और आने वाले दिनों में इसकी बेहतर परिणाम सामने आएंगे कार्यक्रम में  प्राध्यापक ललित वर्मा, डॉ प्रेम,अनुपमा जैन, अपूर्व शर्मा, रामप्रसाद दुबे,सिमरन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्रओं उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन  प्रीतम दास ने की ।


Share

Leave a Reply