BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंदिर में मिली युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या... जाँच में जुटी पुलिस

मंदिर में मिली युवती की लाश, हत्या या आत्महत्या... जाँच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर । रायपुर के देवेंद्र नगर इलाके में एक लड़की की लाश मिली। सेक्टर 1 के शिव मंदिर से ये लाश बरामद की गई। लड़की शादीशुदा बताई जा रही है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है । युवती ने अपने ही दुपट्टे से मंदिर की छत के हुक से फंदा बांधकर फांसी लगा ली थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। देवेंद्र नगर थाने से मिली जानकारी के मुताबिक यह लड़की शनिवार रात ही मंदिर में आई थी। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि शाम को मंदिर को बंद करते समय पुजारी की नजर इस लड़की पर नहीं पड़ी। गर्भगृह के पिछले हिस्से में ये चुपचाप बैठी हुई थी। जब सुबह आस-पास के लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, तो एक बुजुर्ग महिला की नजर लाश पर पड़ी। कुछ देर में मंदिर के पुजारी भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी आसपास के लोग भी जमा हो गए। पुलिस ने लाश को उतरवाकर छान बीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लड़की के गले में मंगलसूत्र है। पुलिस को शक है कि अपने पारिवारिक विवाद से तंग आकर शायद इसने ये कदम उठाया हो। अब तक आस-पास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक कोई इसे पहचानता नहीं है। नजदीकी थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
 



Share

Leave a Reply