नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

जेल में बंद कैदी की मौत : चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में था बंद, परिजनों ने किया जमकर हांगामा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप

जेल में बंद कैदी की मौत : चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में था बंद, परिजनों ने किया जमकर हांगामा, प्रशासन पर लगाए ये गंभीर आरोप
Share

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। चोरी के आरोप में पेंड्रा रोड जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदी अशोक सोनकर (23) की मौत हो गई। कैदी की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने जेल प्रशासन पर कैदी के साथ मारपीट और समय पर इलाज न कराने का आरोप लगाया है। वहीं जेल प्रशासन ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

मृतक कैदी के परिजनों ने बताया कि 24 फरवरी की रात को पुलिस ने अशोक सोनकर (23 वर्ष) को चोरी के बर्तन खरीदने के आरोप में पकड़ा था। जब जेल में उससे मिलने जाते थे तो वह बताता था की उसे खांसी आती है। जब परिजनों ने दवाई देने की बात कही तो जेल की अधिकारियों ने कहा कि हम उसकी दवा-दारू करवाएंगे, डॉक्टर यहां हैं। लेकिन उसके दवाई लेने नहीं दिए। 

मामले में उप जेल प्रहरी सेवक राम सोनकर ने बताया कि रात करीब साढ़े 10-11 बजे बंदी की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे उलटी हो रही थी। इसकी सूचना पर उप जेल प्रहरी ने तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराकर दवाई दिया गया। वहीं डॉक्टरों ने उसे सिम्स रेफर करने की बात कही। क्योंकि कैदी को ब्लॉकेज जैसे समस्या थी। जिसके बाद उसे सिम्स ले जाने की तैयारी चल ही रही थी की उसकी मौत हो गई। 



Share

Leave a Reply