BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी से मौतों का आकड़ा 100 पार, 3642 अभी भी सक्रिय मरीज

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी से मौतों का आकड़ा 100 पार, 3642 अभी भी सक्रिय मरीज
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को 05 और लोगों की मौत होने के बाद प्रदेश में मृतकों की संख्या 104 पहुंच गई है, वहीं 360 नये संक्रमितों की पहचान होने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या भी 3642 पहुंच गई, जिनका उपचार जारी है।
 
 
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बीती देर रात तक प्रदेश में कुल 360 नये मरीजों की पहचान की गई है। ये मरीज क्रमश: रायपुर जिले से 105, दुर्ग 59, रायगढ़ 28, राजनांदगांव 18, बिलासपुर 17, कोण्डागांव 15, दंतेवाड़ा 14, कांकेर 12, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा व बेमेतरा से 11-11, कोरबा 09, बलौदाबाजार 08, बस्तर व सुकमा से 07-07, महासमुंद, सूरजपुर व बीजापुर से 05-05, धमतरी, बालोद, मुंगेली व गरियाबंद 02-02  तथा कोरिया व अन्य जिलों से भी मिले है। इन मरीजों के मिलने के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आकड़ा 12985 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 9239 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 3642 है। प्रदेश में मंगलवार को कोरोना पॉजीटिव 5 लोगों की मौत भी हुई है, जिसके बाद प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी 100 का आकड़ा पार कर 104 पहुंच चुका है। 


Share

Leave a Reply