नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आज इस जिले के प्रवास पर रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

आज इस जिले के प्रवास पर रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
Share

 रायपुर। 9 मार्च यानी आज से कृषक उन्नति योजना की शुरूआत होगी। जिसकी शुरूआत किसान महाकुंभ कार्यक्रम से होगी। बता दें कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले मंत्रिमंडल की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी का वादा करने वाली बीजेपी सरकार ने एक और गारंटी को पूरा किया है। जिसके तहत धान किसानों को प्रति एकड़ 19,257 रुपये की लागत सहायता दी जाएगी। सांईंस कॉलेज मैदान में होने वाले इस किसान सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस कार्यक्रम की शुरूआत करेंगे.

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 09 मार्च को प्रदेश स्तरीय किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसे किसान महाकुंभ का नाम दिया गया है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार इस किसान महासम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। साथ ही पार्टी के कई वरिष्ण कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। मंच से किसानों के खाते में अंतर की राशि भेजी जाएगी। इस कृषक उन्नति योजना के तहत धान का 3100 रुपए मूल्य देने की योजना बनाई गई है।



Share

Leave a Reply