छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भटगांव का नाम जोड़ने की माँग

सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भटगांव का नाम जोड़ने की माँग
Share

बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने15 अगस्त चार नवीन जिला बनाने का घोषणा की थी , जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ का नाम संयुक्त रूप से शामिल किया गया है। जिसके बाद लगातार भटगांव नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित आमजन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भटगांव का नाम जोड़कर सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ रखने की माँग कर रहे हैं।

इसी तारतम्य में आज नगर पंचायत भटगांव के बस स्टैंड में व्यापारी संघ ,जनप्रतिनिधि व आम नागरिक सहित क्षेत्र के लोग सर्वदलीय नगर विकास मंच के रूप में शामिल हुआ और बस स्टैंड से रैली निकाल तहसील कार्यालय पहुँचा जहाँ तहसीलदार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पर ज्ञापन सौंपा।

वहीं ज्ञापन में सर्वदलीय नगर विकास मंच ने माँग रखा है कि नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भटगांव नगर को जोडा जाय और नवीन जिला का नाम सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ रखा जावे। जिससे भटगांव नगर को एक नया स्वरूप मिल सकें. वहीं नगर के वरिष्ठजनों ने मीडिया को बताया कि विगत कई वर्षों से भटगांव लगातर उपेक्षित का दंश झेल रहा है अब उपेक्षित बर्दास्त नहीं करेंगे. माँग पूर्ण नहीं होने पर 7 दिवस के बाद उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा। अब ऐसे में देखना लाजमी होगा कि भटगांव वासियों के जायज माँग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नया जिला का नाम सारंगढ़ बिलाईगढ़ के बाजाय सारंगढ़ भटगांव बिलाईगढ़ रखेंगे..या नहीं।



Share

Leave a Reply