BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग: मंगलबाजार-निगम कालोनी रायपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

कंटेनमेंट जोन हटाने की मांग: मंगलबाजार-निगम कालोनी रायपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन
Share

रायपुर।  राजधानी में कोरोना संक्रमण के चलते और कंटेनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को किस कदर परेशानी झेलनी पड़ती है, इसका ताजा उदाहरण मंगलबाजार-निगम कालोनी में देखने को मिला, जहां 20 दिनों से फंसे लोगों ने आज प्रदर्शन करते हुए इलाके को खोलने की मांग की। 

पढ़ें : बाइक की मांग को लेकर हाईटेंशन टावर में चढ़ कर खुदखुशी की कोशिश करने वाले युवक की हुई मौत, देखे विडियो

सूत्रों ने बताया कि शहर के मंगलबाजार और निगम कालोनी में पिछले दिनों 100 से अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सील कर दिया था। इसके अलावा जिन-जिन घरों से मरीज सामने आए थे, उनके घर के साथ ही आसपास के दो-तीन घरों को भी सील किया गया था। लेकिन यहां से लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद एक वक्त ऐसा आया कि एक-एक करते हुए मंगलबाजार का पूरा इलाका तथा निगम कालोनी पूरी तरह से सील हो गया। चूंकि यहां से नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी था, लिहाज सुरक्षा के लिहाज से तथा संक्रमण आगे न फैले इसके लिए इस पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन क्षेत्र घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया गया था।
 
 
अब यहां फंसे लोगों की मुसीबत यह है कि मंगलबाजार का पूरा इलाका बाजार का क्षेत्र है, इस क्षेत्र में विशाल सब्जी बाजार लगता है। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र होने के कारण यहां पिछले कई दिनों से बाजार नहीं लग पा रहा है। वहीं यहां फंसे लोगों के राशन-पानी भी अब समाप्त होने लगा है। बाहर नहीं निकल पाने के कारण लोगों में खासा रोष व्याप्त हो गया है। यही वजह है कि आज क्षेत्र के लोगों ने अपने इलाके को सील किए जाने का विरोध करते हुए अब ढील दिए जाने की मांग की है। नागरिकों के आक्रोश को देखते हुए यहां भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। 


Share

Leave a Reply