नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशामुक्त कवर्धा बनाने का दिलाया संकल्प

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशामुक्त कवर्धा बनाने का दिलाया संकल्प
Share

 रायपुर :  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत समाज, परिवार और मजबूत छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए नशीली दवाइयों की उपयोगिता पर हम सबको चिंता करने की आवश्यकता है। यह सुखद पहल है कि इस सामाजिक चिंता की शुरूआत आज कबीरधाम जिले से हो रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मेडिकल एसोसिशएन ने स्वयं नशीली दवाईयों की उपयोगिता तथा उनके सेवन और बिक्री पर चिंता जाहिर की है, यह सुखद शुरूआत है।

उन्होंने कहा कि नशीली दवाईयों से नशा मुक्ति संग्राम में छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल एसोसिएशन को हर संभव मदद करेगी। उन्होने कहा कि नशा के खिलाफ समाज में जनजागरण लाने की आवश्यकता है। पूरे प्रदेश में एसोसिएशन ने इस मुक्ति संग्राम को विस्तार करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने संघ को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन-जिन जिलों में इस अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित होगी, उससे संबंधित पुलिस अधीक्षक को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। इसके के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। समारोह में मेडिकल संचालक द्वारा नशीली दवाइयों की उपयोग करने वाले लोगों का रिकार्ड भी रखने का निर्णय लिया है, यह बेहद ही प्रशंसनीय है।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर आज छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा कबीरधाम जिले को नशा के रूप में मेडिकल दवाइयों की उपयोगिता से मुक्त जिला बनाने का प्रस्ताव पारित किया। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने यह भी कहा कि नशा मुक्ति का यह अभियान आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस सार्थक पहल की तारीफ की। इस अभिनंदन समारोह में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का अभिनंदन किया।



Share

Leave a Reply