CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

‘मोदी की गारंटी’ पर डिप्टी सीएम साव ने कही बड़ी बात...जानिए धान खरीदी को लेकर क्या कहा

‘मोदी की गारंटी’ पर डिप्टी सीएम साव ने कही बड़ी बात...जानिए धान खरीदी को लेकर क्या कहा
Share

 रायपुर। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि पीएम आवास देने की स्वीकृति हमने कैबिनेट की पहली बैठक मे पूरी की, दो साल का पुराना बोनस देने का वादा किया था, उसे भी 25 दिसंबर को किसानों के खाते में डालने का काम करेंगे, छत्तीसगढ़ खुशहाल, समृद्ध और भ्रष्टाचार मुक्त बने. मोदी की गारंटी में एक कम्प्लीट रोड मैप हमने दिया है, उसे पूरा करेंगे. 21 क्विंटल धान खरीदी सहित घोषणा पत्र के अन्य वादों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत दिया है. जनता के सामने हमने मोदी की गारंटी प्रस्तुत की थी. एक-एक वादे को सअक्षर हम पूरा करेंगे.

संसद में सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस के कल होने वाले विरोध प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि आज कांग्रेस मुद्दाविहीन है. देश की जनता को भटकाने का काम कांग्रेस लगातर करती रही हैं, सदन चलने नहीं दे रहे. सदन चर्चा के लिए है, ये वहां पर असंसदीय आचरण करेंगे, कार्यवाही को बाधित करेंगे, तो सभापति के पास इसके अलावा कोई ऑप्शन नहीं होता है. विपक्ष अभी भी समझे और देश के बेहतरी और विकास में सरकार का सहयोग करे.

दिल्ली दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि दिल्ली में 22 और 23 दिसंबर को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक है. उस बैठक में जो अपेक्षित पदाधिकारी हैं, वो शामिल होंगे.

टीएमसी सांसद के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री करने और राहुल गांधी के उस दौरान वीडियो बनाने पर डिप्टी सीएम साव ने कहा कि आज विपक्ष का कोई भी दल मोदी विरोध के चक्कर में मोदी जी से मुकाबला नहीं कर पा रहा है. संवैधानिक संस्था और संविधान के विपरीत आचरण करने से भी यह चूक नहीं रहे हैं, देश इन्हें माफ नहीं करेगा.



Share

Leave a Reply