BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्कूल शिक्षा विभाग में 26 साल बाद शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत

स्कूल शिक्षा विभाग में 26 साल बाद शिक्षक पदों पर सीधी भर्ती की शुरूआत
Share

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में अब शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सीधी भर्ती शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के मार्गदर्शन में आज स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गणित विषय के 510 व्याख्याताओं के नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए है। इसके साथ ही लगभग 26 वर्षों से शिक्षकों की सीधी भर्ती की बंद प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

पढ़ें : BIG BREAKING : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, सीएम बघेल ने कही बड़ी बात

उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में वर्ष 1994 के पश्चात् सीधी भर्ती बंद थी। शासन से अनुमति मिलने के 3 दिवस के भीतर ही नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य में 3 हजार 177 व्याख्याताओं के पद भरे जाएंगे। इन व्याख्याताओं की भर्ती से स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन का कार्य सुचारू रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी और शिक्षा गुणवत्ता बेहतर होगी। जिसका लाभ स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा।
 
 
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सभी विषयों के शिक्षकों के नियुक्ति आदेश जारी हो जाएंगे। चयनित व्याख्याता 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि में होंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री ने नवनियुक्त व्याख्याताओं को बधाई देते हुए उनसे अपनी जिम्मेदारियों और दायित्यों का निष्ठा से निर्वहन करने का आव्हान किया है।
 


Share

Leave a Reply