BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

राजधानी रायपुर के इन इलाको में नलों से आ रहा मटमैला और बदबूदार गंदा पानी, लोग हो रहे परेशान

राजधानी रायपुर के इन इलाको में नलों से आ रहा मटमैला और बदबूदार गंदा पानी, लोग हो रहे परेशान
Share

रायपुर| राजधानी रायपुर के कई इलाको में नलों से गंदा पानी आ रहा है जिससे लोगो को बहुत सी परेशानियों व् बीमारियों का खतरा बना हुआ है आपको बता दे की पिछले कुछ दिनों से कई इलाकों में आ रहा गंदा पानी थमने का नहीं ले रहा है। वहीं निगम के अधिकारियों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर नई लाइन में लीकेज कहां से हो रहा है। गुरुवार को सभी जोनों के जोन कमिश्नर, जलकार्य विभाग के इंजीनियर, स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों ने वार्डों में जहां-जहां से गंदा पानी आने की शिकायतें आई थीं, वहां उस इलाके में घूम-घूमकर गंदे पानी की जांच की और पाइप लाइन का लीकेज ढूंढ़ते नजर आए। निगम मुख्यालय द्वारा दलदल सिवनी में गंदा पानी आने की शिकायत और पीलिया के मरीज मिलने के बाद दलदल सिवनी पानी टंकी की सफाई कराई। शुक्रवार को कुशालपुर स्थित पानी टंकी की सफाई कराई जाएगी।

मेन राइजिंग लाइन में आई खराबी-
गुरुवार को तेलघानी नाका के पास नगर निगम की मेन राइजिंग लाइन खराबी आ गई थी। वहां से चूनाभट्टी इलाके में पानी सप्लाई नहीं हो रही थी। इस कारण से लाइन को दुरुस्त करने के लिए निगम ने वहां खुदाई की थी। जिसे ठीक कर लिया गया है। वहीं, पचपेड़ी नाका सर्वोदय नगर के पास निगम की पाइप लाइन में लीकेज था। इसे भी निगम द्वारा ठीक कराया गया।

घरो में आ रहा मटमैला और बदबूदार गंदा पानी-
सुंदर नगर वार्ड के कुछ इलाकों पिछले 10 दिनों से गंदा पानी आ रहा है। गुरुवार को भी लोगों के घरों में मटमैला और बदबूदार गंदा पानी आया है। गंदा पानी की सप्लाई से नाराज वार्ड पार्षद मृत्युंजय दुबे ने बुधवार को निगम मुख्यालय में प्रदर्शन भी किया था। वार्ड के लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद ने अभी तक क्षेत्र में टैंकर की व्यवस्था तक नहीं कराई। जिस कारण से लोगों को बदबूदार और मटमैला पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।

जलकार्य विभाग के अमले के साथ जोन कमिश्नर ने किया घर-घर जाकर पानी की जांच-
जोन 1 के जोन कमिश्नर ने दिनेश कोसरिया ने जलकार्य विभाग के अमले के साथ गुरुवार को नेताजी कन्हैया लाल बाजारी वार्ड और दानवीर भामाशाह वार्ड में घर-घर जाकर लोगों के घर में आए नल के पानी की जांच करते मिले। जांच में सभी के घरों में आए पानी में क्लोरीन की पर्याप्त मात्रा मिली है। जोन कमिश्नर ने उक्त दोनों वार्डों में लगभग 30 घरों का पानी जांचा। गुढिय़ारी पड़ाव के समीप एक घर पर पुरानी पाइप लाइन के कारण आ गंदा पेयजल नल से आने की समस्या थी। जहां नई पाइप लाइन डालकर दूर कर लिया गया है।

कार्यपालन अभियंता बद्री चंद्राकर नगर निगम रायपुर- तीन जगहों पर लीकेज मिला था, जिसे ठीक कर दिया गया है। तेलघानी नाका के पास राइजिंग लाइन फूट नहीं थी। दरअसल चूना भट्टी क्षेत्र में पानी नहीं जा रहा था, इसलिए चेक करने के लिए वहां खुदाई की गई है। खारुन में भी अब पानी पर्याप्त आने लगा है। स्टॉप डैम भी ओवर फ्लो हो रहा है। कल से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
, , 
 


Share

Leave a Reply