लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

महंत कॉलेज में अभिव्यक्ति की आजादी एवं जेन-जी का भविष्य; विषय पर हुई चर्चा

महंत कॉलेज में अभिव्यक्ति की आजादी एवं जेन-जी का भविष्य; विषय पर हुई चर्चा
Share

रायपुर :- महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के सहयोग से आज प्रदेश के अखबार साथी सन्देश के 14 वें स्थापना दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. अभिव्यक्ति  की आजादी एवं जेन-जी का भविष्य” विषय पर आयोजित इस परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, साहित्यकार डॉ महेंद्र कुमार ठाकुर, स्वराज दास, डॉ माणिक विश्वकर्मा नवरंग, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला, छग राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता, छग हाऊसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंहदेव, बीरगांव नगर पालिका  के महापौर नंदलाल देवांगन, छग राज्य आन्दोलन के प्रणेता डॉ उदयभान सिंह चौहान, राज्य दिव्यांगजन कल्याण परिषद् के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, कांग्रेस पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता, महंत कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी, एवं सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक एम राजीव सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी वक्ताओं ने इस बात को रखांकित किया की अभिव्यक्ति की आजादी  भारत के संविधान के तहत प्रत्येक नागरिक को मिली हुई है. लेकिन इसके साथ कुछ कर्तव्य भी शामिल हैं, जिनके अनुपालन के बिना यह आजादी अधूरी मानी जाएगी. जेन जी के हाल ही में हुए आन्दोलन पर वक्ताओं का विचार था कि आन्दोलन का विषय निश्चित रूप से आवश्यक और प्रासंगिक था, लेकिन जिस भाषा में विरोध व्यक्त किया गया, उसे मर्यादित  रखने की आवश्यकता है. विरोध का अर्थ अशालीन होना कतई नहीं हो सकता.     

 इस कार्यक्रम में महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों का सम्मान किया गया. साथ ही मीडिया के क्षेत्र में लम्बे जुड़े वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया शिक्षक डॉ रामप्रसाद दुबे, डॉ विभाष कुमार झा को पीएच डी उपाधि प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया. साथ ही पत्रकार शगुफ्ता शिरीन, एंकर राहुल सिन्हा,  प्रिंटिंग विशेषग्य अश्विनी मिश्र, पत्रकार इमरान खान को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर साथी सदेश अखबार के यूट्यूब चैनल और ब्रोशर का विमोचन भी किया गया. कार्यक्रम  के अंत में  साथी सन्देश के  प्रधान संपादक मलय बनर्जी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा  कि महंत कॉलेज में वे एक विद्यार्थी के रूप में आए थे और आज इसी संस्थान में उनके अखबार का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, यह निश्चित ही गर्व का विषय है. महंत कॉलेज के प्राध्यापक प्रो प्रीतम दास ने महाविद्यालय की और से  सभी आमंत्रित वक्ताओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया.  



Share

Leave a Reply