BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लेन-देन को लेकर विवाद : दोस्तों ने ही गला घोंटा और शव नदी में फेंक दिया, दो आरोपी गिरफ्तार

 लेन-देन को लेकर विवाद : दोस्तों ने ही गला घोंटा और शव नदी में फेंक दिया, दो आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। जुए की रकम के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक की उसके ही दो दोस्तों ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले अपने साथी की गला घोंटकर हत्या की और वारदात को छिपाने के लिए मृतक का शव दर्री डैम ले जाकर हसदेव नदी में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो आरोपी साथियों को गिरफ्तार किया है। गोताखोरों की मदद से शव को नदी से भी बरामद कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली के रामपुर चौकी क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अनिकेत गोयल 27 जुलाई को अपने घर से निकला था। लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। घर वाले अनिकेत की खोजबीन में लगे थे, लेकिन उनको इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि अनिकेत की हत्या हो चुकी है। पुलिस अचानक अनिकेत के घर पहुंची और उसके बारे में परिजनों से पूछताछ की तो वे भी घबरा गए। घर वालों ने बताया कि वे भी उसको खोज रहे हैं। घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस अनिकेत के करीबी दोस्तों तक पहुंची और दो आरोपी सूरज साहू 21 व आकाश उर्फ  लाला  20 गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी से अनिकेत का शव भी बरामद कर लिया। जिसे आरोपियों ने ठिकाने लगाने के लिए दर्री डैम में शव फेंक दिया था।

अनिकेत गोयल 27 जुलाई की सुबह से घर से लापता था। रात में वह अपने साथी आकाश उर्फ लाला, सूरज साहू के साथ नंदे साहू की रामपुर चौकी क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पीछे स्थित घर में शराब पी रहा था और जुआ खेल रहे थे। वहीं जुआ में हार-जीत के बाद रकम के लेनदेन को लेकर अनिकेत का अपने साथी आकाश और सूरज साहू से विवाद हो गया। इसके बाद अनिकेत, सूरज के साथ आकाश शर्मा के घर कोतवाली क्षेत्र स्थित महावीर नगर चले गए। आकाश उर्फ  लाला खुद ऑटो चलाता है, जिसकी ऑटो से वह गए थे। वहां पहुंच वे ऑटो में बैठकर फिर शराब पी रहे थे। जहां फिर उनमें लेनदेन को लेकर फिर विवाद हुआ। इस दौरान सूरज ने पीछे से अनिकेत के गर्दन को गमछे से कस दिया। जिसमें आकाश ने भी उसका साथ दिया। अनिकेत की हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने नदी में फेंक दिया।

हत्या के बाद पुलिस से बचने आरोपियों ने अनिकेत के मोबाइल को रेलवे स्टेशन जाकर एक मालगाड़ी की बोगी में फेंक दिया। ताकि, पुलिस को लगे कि कहीं चला गया और पुलिस इस बारे में कुछ पता न लगा पाए। लोग यही सोचते रहें कि वह खुद से ही चला गया है। एसपी भोज राम पटेल ने बताया कि वारदात के संबंध में टीम गठित कर मामले की जांच की गई। जिसमें अनिकेत की हत्या की जानकारी के बाद मामले में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इस हत्या की सूचना दर्ज होने के पहले ही इसे सुलझाने में सफलता मिली है।


Share

Leave a Reply