लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

जिला कलेक्टर ने की लोगों से अपील : अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व मनाये घर पर

जिला कलेक्टर ने की लोगों से अपील : अपनों की सुरक्षा के लिए होली का पर्व मनाये घर पर
Share

राजनांदगांव कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने सभी नागरिकों को होली पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के इस कठिन समय में अपनों की सुरक्षा एवं रिश्तों को सही मायने में निभाने का वक्त है। इस बार होली पर्व घर पर ही मनाये। स्वयं का एवं अपने परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और कोविड-19 से सुरक्षा के लिए होली पर्व पर जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। जब तक आवश्यक कार्य न हो, घर से बाहर न निकलें। किसी आवश्यक कार्य से घर से बाहर जाना हो तो मास्क जरूर लगायें, सेनेटाइजर का प्रयोग करें, हाथों को साबुन से बार-बार धोते रहें और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी ही सुरक्षा है।



Share

Leave a Reply