नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद का आयोजन किया गया
सूफी संगीत एवं कबीर भजन गायक, पद्मा श्री डॉ भारती बंधू रहे मुख्य अतिथि
रायपुर : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, नेहरू युवा केन्द्र रायपुर छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में दुर्गा कॉलेज, रायपुर में जिला स्तरीय आस पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नेहरू युवा केंद्र ग्रामीण युवाओं के प्रतिभा विकास का कार्य करती हैं जिसमें युवाओं को राष्ट्र निर्माण के कार्यों योगदान के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथी पद्मा डॉ भारती बंधू अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की युवकों को संसदीय प्रक्रिया से अवगत कराता है। उन्होंने आगे बताया की युवाओं की सबसे उच्च प्राथमिकता देश निर्माण की होने चाहिए और अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। आगे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती गंगा की तरह पवित्र और पावन है छत्तीसगढ़ प्रेम से परिपूर्ण प्रदेश है।जीवन में तरक्की का मार्ग शिक्षा से ही प्राप्त होती है। शिक्षा वह धन है जिसमें जितना खर्च करोगे वह उतना ही बढ़ता है।
अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रायपुर ने बताया की इस वर्ष आस पड़ोस युवा सांसद कार्यक्रम की थीम G - 20 पर रखी गयी है। उन्होंने आगे बताया की उक्त कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में अंतराष्ट्रीय मिल्लेट्स वर्ष के बारे में भी जागरूकता बढ़ाना था। आगे बताते हुए कहा की संयुक्त राष्ट्र सभा ने 2023 वर्ष को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है एवं 70 से अधिक देशाओ ने इसका समर्थन किया। विश्व मे भारत बाजरा का सबसे बड़ा उत्पादक है। साथ ही साथ शासन के फ्लैगशिप कार्यक्रम मिशन लाइफ के बारे में अवगत करना था। साथ ही युवाओं जी-20 के लक्ष्यों पर प्रकाश डाली और 20 का मुख्य थीम वसुधैव कुटुंबकम अर्थात एक पृथ्वी, एक परिवार, एक लक्ष्य जिसका मुख्य उद्देश्य बेहतर भविष्य के लिए एक समान उद्देश्य के लिए संपूर्ण विश्व को एक साथ लाने की दृष्टि से भारत के कार्यों का प्रतिनिधित्व करना है ताकि कोई विश्वयुद्ध ना हो और केवल एक विश्व हो।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्गा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने कहा कि यदि समझ सही होगी तो विचार सही होगा और विचार सही हैं तो क्रियान्वयन अच्छी सार्थक होगी। सुनीता चंसोरिया, कार्यकम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना, दुर्गा कॉलेज ने बताया की हर युवा को जीवन के उद्देश्य को निर्धारित कर जीना होगा तभी सफलता निश्चित होगी। भारत देश के हर युवा को यह सोचना होगा कि देश को किस दशा दिशा में लेकर जाना है हर युवा के विचार उद्देश्य का आज पूरे देश को इंतजार है।
कर्यक्रम में भारतीय सेना के मेजर डॉ पी पी माथुर भी मौजूद रहे उन्होंने युवाओं को देश सेवा व अग्निवीर योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया की सेना के माध्यम से देश सेवा व् व्यक्तिगत विकास संभव जो हमे जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए ज़रूरी है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी और सहायक अध्यापकों के द्वारा महिला सशक्तिकरण, जलवायु परिवर्तन, नई शिक्षा नीति, अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स, के विषय को विस्तार से बतलाया गया। कार्यक्रम में दुर्गा महाविद्यालय के युवाओं द्वारा पंडवानी की प्रस्तुति की गयी वही डी बी गर्ल्स महाविद्यालय से गणेश वंदना, वन्दे मातरम व् छग पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक युवाओं ने भाग लिया । कार्यक्रम में सौ कुसुम ताई दाबके विधि महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ सैयद ज़ाकिर अली के साथ शासकीय दू .ब.म. स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय रायपुर, सेजबहार, छत्तीसगढ़ कॉलेज के युवा उपस्थित रहे।




