छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर: रायपुर के मोमिन पारा में जुआ खेलते दर्जनों जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी सहित 23 नग मोबाइल जप्त, देखें विडियो

बड़ी खबर: रायपुर के मोमिन पारा में जुआ खेलते दर्जनों जुआरी गिरफ्तार, लाखों रुपये नगदी सहित 23 नग मोबाइल जप्त, देखें विडियो
Share

रायपुरराजधानी के थाना आज़ाद चौक क्षेत्रान्तर्गत मोमिन पारा में गुल गोटी से जुआ खेल रहे दो दर्जन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनके पास से नगदी 10,10,280 रूपये सहित 23 नग मोबाइल फ़ोन जप्त किया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर पुलिस ने फिर एक बार बड़ा दाव लगाकर जुआ खेल रहे दो दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में शनिवार की दरम्यान देर रात्रि सूचना प्राप्त हुई कि थाना आज़ाद चौक क्षेत्रान्तर्गत मोमिन पारा में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है।

जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया जाकर मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर 24 जुआरियों को गुल गोटी से जुआ खेलते रंगे हाथ गिफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 10,10,280 रूपये, 23 नग मोबाइल फ़ोन एवं गुल गोटी जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना आज़ाद चौक में धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। सभी आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जाएगी। जुआ, सट्टा एवं क्रिकेट सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।  

गिरफ्तार आरोपी-

01. अजील खान पिता जमालुद्दीन उम्र 60 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।

02. जीतू ऊर्फ जितेन्द्र कृपलानी पिता रमेश कृपलानी उम्र 28 साल निवासी आर डी ए कॉलोनी इंद्रप्रस्थ रायपुर डी डी नगर रायपुर।

03. धर्मेंद्र पंडित पिता सुरेंद्र पंडित उम्र 30 निवासी नेहरू भवन के सामने सुपेला जिला दुर्ग।

04. मनोज बंसल पिता कुशल प्रसाद बंसल उम्र 32 साल निवासी थोइलामी थाना तेंदुकोना जिला महासमुंद।

05. सुनील कुमार टंडन पिता हरिशंकर टंडन उम्र 30 साल निवासी पिरदा विधानसभा रायपुर।

06. प्रवीण सोनी पिता मनोज सोनी उम्र 34 साल निवासी बागबहरा थाना बागबहरा जिला महासमुंद।

07. रवि मूनजर पिता राजेश उम्र 34 साल निवासी शिवानंद नगर गुढ़ियारी रायपुर।

08. गंजु अंगारे पिता स्व. सी एफ अंगारे उम्र 58 साल निवासी आर डी ए कॉलोनी टिकरापारा रायपुर।

09. दिनेश महानंद पिता गदूर महानंद उम्र 28 साल निवासी डब्ल्यू आर एस कॉलोनी खमतराई रायपुर।

10. मुकेश नारवानी पिता अमृत लाल उम्र 38 साल निवासी जनता कॉलोनी  न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

11. विमल जैन पिता केशव जैन उम्र 42 साल निवासी आज़ाद चौक रायपुर।

12. मोइन खान पिता सलाम खान उम्र 50 साल निवासी झंडा चौक टिकरापारा रायपुर।

13. संजय कुमार पिता लक्ष्मी चंद उम्र 46  साल निवासी महावीर गायत्री विहार न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

14. पंकज मूनजर पिता राजेश उम्र 33 साल निवासी शिवानंद नगर गुढ़ियारी रायपुर।

15. भूवन महानंद पिता गदूर महानंद उम्र 25 साल निवासी डब्ल्यू आर एस कॉलोनी खमतराई रायपुर।

16. अमित दुआ पिता स्व. हरभजन सिंह उम्र 34 साल निवासी वार्ड क्रमांक 08 बागबहरा जिला महासमुंद।

17. सतीश कुमार पिता स्व. रामकुमार उम्र 48 साल निवासी बैरन बाजार कोतवाली रायपुर।

18. राजीव तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 30 साल निवासी सदर बाजार कोतवाली रायपुर।

19. गजानंद पटेल पिता उंगु राम पटेल उम्र 40 साल निवासी जनता कॉलोनी गुढ़ियारी रायपुर।

20. हैदर अली पिता जैहिद अली उम्र 25 साल निवासी अग्रसेन चौक आज़ाद चौक रायपुर।

21. विवेक अग्रवाल पिता अशोल अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी बागबाहरा जिला महासमुंद।

22. अन्नू हसन पिता जहुर मोहम्मद उम्र 57 साल निवासी हांडी पारा आज़ाद चौक रायपुर।

23. निर्मल जैन पिता जैव राज जैन उम्र 40 साल निवासी महामाया मंदिर के सामने पुरानी बस्ती रायपुर।

24. प्रमोद यादव पिता दुखन लाल यादव उम्र 33 साल निवासी चंगोराभाठा डी डी नगर रायपुर।

 



Share

Leave a Reply