नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

होली के दिन 24 घंटे चालू रहेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय

होली के दिन 24 घंटे चालू रहेगा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय
Share

रायपुर। होली त्योहार पर उपचार की विशेष व्यवस्था के अंतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल में आपात चिकित्सा (इमर्जेंसी) विभाग 24 घंटे चालू रहेगी। सोमवार 29 मार्च को होली त्योहार के उपलक्ष्य में शासकीय अवकाश होने के कारण बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) का संचालन नहीं होगा लेकिन आपात चिकित्सा विभाग 24 घंटे चालू रहेगा। हालांकि अन्य दिनों में भी यह विभाग 24 घंटे संचालित होता है लेकिन होली त्योहार को देखते हुए किसी भी प्रकार के मेडिकल इमरजेंसी होने पर या आपात स्थिति में दुर्घटना के शिकार लोगों को इलाज के लिये परेशान न होना पड़े इसके लिये इमरजेंसी विभाग में उपचार के लिये पर्याप्त प्रबंध किये गए हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने समस्त विभागाध्यक्ष को इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिये गए हैं। कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी शिफ्ट के अनुसार लगाई गई है। सभी सीनियर डॉक्टरों को एलर्ट रहने कहा गया है। किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर मेडिको सोशल वर्कर हेल्प डेस्क 0771-2890199 तथा आपात चिकित्सा अधिकारी कक्ष के दूरभाष नंबर पर 0771-2890113 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
 



Share

Leave a Reply