प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने के साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर से हवाएं आ रही है,लेकिन इनकी रफ्तार काफी कम है। हालांकि रविवार को उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा और सरगुजा क्षेत्र में पारे में गिरावट आएगी। साथ ही रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
शनिवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। दुर्ग व राजनांदगांव को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। हालांकि पेंड्रा रोड व अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य रहे।
रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार को मौसम में फिर से थोड़ा बदलाव के आसार है, और उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।
प्रदेश में तापमान
- शहर-अधिकतम-न्यूनतम
- रायपुर-33.2-18.7
- बिलासपुर-32.0-17.2
- जगदलपुर-31.9-15.9
- अंबिकापुर-28.9-12.7
- पेंड्रा रोड-31.3-14.0




