बस, ट्रेन चलने के अभाव में दैनिक यात्री हो रहे परेशान, तीजहारिन के समक्ष मायके जाने की समस्या
रायपुर। कोरोना वायरस कोविड-19 लॉकडाउन खत्म होने के बाद भी बस ऑपरेटरों द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में बस बंद है। वहीं रेल मंत्रालय द्वारा कुछ लंबी दूरी की ट्रेनों को छोड़कर बाकी रेल यातायात बंद है। जिसके चलते जहां राजधानी आसपास के जिलों से पहुंचने वाले दैनिक यात्री परेशान हो रहे हैं।
READ MORE : फेसबुक पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
वहीं छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय पर्व हरितालिका तीज के अवसर पर परंपरानुसार अपने मायके में जाकर भोलेनाथ का पूजन अर्चन करने के लिए तीजहारिनों को उचित वाहन व्यवस्था नहीं होने से बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञातव्य है कि रेल एवं बस बंद होने के कारण ऑटो चालकों द्वारा ओवर लोडेड सवारी टाटीबंध चौक, घड़ी चौक, तेलीबांधा चौक एवं पंडरी पहुंच रही है जिससे न केवल यात्रियों की जान को खतरा है |
READ MORE : शहर के बीचों बीच एक अधेड़ की फांसी पर लटकती मिली लाश, मचा हड़कंप
अपितु प्रदेश सरकार द्वारा भी अब तक बस ऑपरेटरों की समस्या का समाधान नहीं होने के कारण तीजा के समय महिलाओं सहित दैनिक यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। अनेक तीजहारिनों ने आरएनएस प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री से आने वाले तीज त्योहारों के मद्देनजर बस एवं लोकल ट्रेन की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।




