BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि से, इन इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया

राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि से, इन इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया
Share

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई हैं. रायपुर जिले में 39 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही राजधानी रायपुर में कुछ इलाकों को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया हैं. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा रायपुर द्वारा कोविड-19 के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिन क्षेत्रो में कन्टेनमेंट जोन घोषित किये गए हैं उनमे रमन मंदिर वार्ड मार्ग फाफाडीह, कुकुरबेड़ा, खमतराई, उदया सोसायटी, बसंत विहार कालोनी, खमतराई के क्षेत्र शामिल हैं.
नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत रमन मंदिर वार्ड मार्ग, फाफाडीह (थाना गंज) में 2 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप इस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खण्डहर खाली प्लाट तक, पश्चिम में बंद है, उत्तर में बतरा निवास तक तथा दक्षिण में एल.सी दुलानी के मकान तक निर्धारित की गई है। नगर पालिक निगम, रायपुर के अंतर्गत मेडीहेल्थ हॉस्पिटल, कुकुरबेड़ा में भी 2 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में प्राईवेट बिल्डिग तक, पश्चिम तथा उत्तर में रोड और दक्षिण में प्राईवेट बिल्डिग तक निर्धारित की गई है।

नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के अंतर्गत बाजार, खमतराई (थाना खमतराई) में भी 2 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में भोलाराम का मकान तक, पश्चिम और दक्षिण में खाली प्लाट है, उत्तर में अशोक पटेल का मकान तक निर्धारित की गई है। नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 08 के अंतर्गत उदया सोसायटी, सेक्टर-1, टाटीबंध गार्डन के पास (थाना आमानाका) में भी अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में जयसन जोय का मकान तक, पश्चिम में बरगेश का मकान, उत्तर में रौनक चन्द्राकर का मकान तक और दक्षिण में आर.एस. नायर के मकान तक निर्धारित की गई है।

नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 01 के बसंत विहार कालोनी, खमतराई (थाना खमतराई) में भी अधिक संख्या में नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खाली मैदान तक, पश्चिम में और दक्षिण में खाली प्लाट, उत्तर में बसंत अग्रवाल का तेल कंपनी तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने सभी कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।



Share

Leave a Reply