नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दुर्ग IG ने जारी की प्रमोशन की योग्यता सूची...56 हेड कांस्टेबल बनेंगे ASI...

दुर्ग IG ने जारी की प्रमोशन की योग्यता सूची...56 हेड कांस्टेबल बनेंगे ASI...
Share

 दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस से पहले, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक (ASI) पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की है। इस सूची में दुर्ग रेंज के दुर्ग, बालोद, और बेमेतरा जिलों के कुल 56 प्रधान आरक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं।

 
IG गर्ग ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में दुर्ग रेंज से कुल 166 प्रधान आरक्षक सम्मिलित हुए थे। शारीरिक और लिखित परीक्षा के आधार पर दुर्ग जिले से 42, बालोद से 9, और बेमेतरा से 5 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई है। इन 56 प्रधान आरक्षकों को प्री प्रमोशन कोर्स के बाद सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।
 
IG गर्ग ने इस योग्यता सूची में शामिल सभी प्रधान आरक्षकों को बधाई दी और कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी की जाएगी।
 
 


Share

Leave a Reply