नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

DMF घोटाला मामले में ईडी ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान

DMF घोटाला मामले में ईडी ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में DMF घोटाले के आरोप में जेल में बंद आरोपी मनोज द्विवेदी की रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को ED ने कोर्ट में पेश किया। जहां ED ने आईएएस रानू साहू, माया वारियर समेत 16 आरोपियों के खिलाफ 8 हजार 21 पन्नों का चालान पेश किया है। जिसमें 169 पन्नों में प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन है। ED ने 90 करोड़ 48 लाख 22 हजार 255 रुपए के घोटाले का चालान कोर्ट में पेश किया है।

माया वारियर से पूछताछ के बाद हुई मनोज द्विवेदी की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि, बीते दिनों ED ने निलंबित IAS रानू साहू के करीबी ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार किया है। ठेकेदार मनोज कुमार द्विवेदी की गिरफ्तारी इसी मामले में माया वारियर से पूछताछ के बाद हुए खुलासे के आधार पर की गई है। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार मनोज द्वि‍वेदी ने डीएमएफ के कामों में ठेका दिलाने के लिए अवैध वसूली की है। उस पर IAS रानू साहू के लिए इसी जरिए से वसूली का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक मानोज ने दूसरे ठेकेदारों से लगभग 12 करोड़ रुपये वसूले और माया वारियर के जरिये IAS रानू साहू तक पहुंचाया।

मनोज द्विवेदी ने भी करोड़ों कमाए
यह भी पता चला है कि, ठेकेदार मनोज द्विवेदी अपना खुद का एक एनजीओ उद्गम सेवा समिति के नाम से चलाता है। DMF का काम दिलाने के लिए वसूली गई रकम में से 7-8 करोड़ रुपये मनोज द्विवेदी ने भी कमाए हैं। उल्लेखनीय है कि, ईडी इससे पहले भी कई बार मनोज द्विवेदी से पूछताछ कर चुकी है। वहीं माया वारियर को भी कुछ समय पहले ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है।



Share

Leave a Reply