BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लॉकडाउन का असर: रायपुर सहित जिले में हरी सब्जियों की किल्लत

 लॉकडाउन का असर: रायपुर सहित जिले में हरी सब्जियों की किल्लत
Share

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित जिले में लागू लॉकडाउन का असर एक ही दिन में दिखने लगा है। हरी सब्जियों की आवक बंद होने तथा बाजार बंद होने से लोग हरी सब्जियों के लिए भटकने के लिए मजबुर हो गए हैं। हालांकि शहर के कुछ इलाकों में फुटकर विक्रेताओं के यहां जान-पहचान के लोग पहुंच रहे हैं और किसी तरह हरी सब्जियों की जरूरत को पूरा कर रहे हैं। 
 
 
शहर में टोटल लॉकडाउन का असर अब दिखने लगा है, चौक-चौराहों पर वर्दीधारी प्रत्येक लोगों की चेकिंग कर रहे हैं और घर से बाहर निकलने का कारण भी पूछ रहे हैं। इधर शाम होते ही शहर के कुछ मोहल्लों में फुटकर सब्जी विक्रेताओं के घरों में आसपास के लोगों की दस्तक होने लगी है। हरी सब्जियों की जरूरत सभी परिवार को है, ऐसे में जान-पहचान के लोग फुटकर सब्जी विक्रेताओं के यहां दस्तक दे रहे हैं। बताया जाता है कि हरी सब्जियों के दाम आसमान छूने लगा है।
 
 
सभी सब्जियों में काम आने वाला टमाटर सीधे 70 से 80 रूपए किलो बिक रहा है। इसी तरह अन्य सब्जियों के दाम भी 60 से 70 रूपए प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। बाहर से आने वाली सब्जियों की खेप पूरी तरह से बंद हो गई है। लिहाजा जिन फुटकर विक्रेताओं के पास थोड़ी-बहुत सब्जियों का स्टॉक है, वे अब मनमाने कीमत पर सब्जियां बेच रहे हैं। हालांकि इस बात की पूरी तरह से मनाही है, लेकिन लोगों की जरूरत भी ऐसी है कि उन्हें किसी भी कीमत पर हरी सब्जियां चाहिए ही। ऐसे में लोग रिस्क लेकर हरी सब्जियां लेने अपने परिचित के सब्जी विक्रेताओं के यहां दस्तक दे रहे हैं। 
 


Share

Leave a Reply