आठ बार रहे विधायक, जानिए कौन हैं बृजमोहन अग्रवाल, जो विष्णुदेव सरकार में बनेंगे मंत्री
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम आने के 19 दिन बाद आज विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इस मंत्रिमंडल में भाजपा से आठ बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कौन हैं बृजमोहन अग्रवाल।
रायपुर दक्षिण से विधायक बृजमोहन अग्रवाल आठवीं बार के विधायक हैं। वह अविभाजित मध्यप्रदेश में पटवा सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद रमन सरकार के तीनों कार्यकाल में मंत्री रहे हैं। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास को 67,919 मतों के अंतर से हराया।




