खेत में धान कटाई कर रहे दंपति पर हाथी ने किया हमला, किसान की हुई मौत पत्नी ने भाग कर बचाई जान
महासमुंद। खेत में धान कटाई करने गए दंपति पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने किसान को कुचलकर मार डाला। पत्नी ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है धनसुली गांव में किसान दंपति अपनी खड़ी धान की फसल की कटाई के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां अचानक दंतैल हाथी आ दमका। इससे पहले कि वे दोनो संभल पाते, हाथी ने दोनों पर हमला बोल दिया। हाथी के हमले से मौके पर ही किसान की मौत हो गई। पत्नी ने जैसे-तैसे वहां भागकर अपनी जान बचाई। इसकी सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहा है।




