CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव आज, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव आज, कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन
Share

 रायपुर। मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस के 85वें महाअधिवेशन में बाधा डालने के लिये कांग्रेस नेताओं के घर पर की गयी ईडी की छापेमारी का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निंदा करते हुये 21 फरवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

प्रवर्तन निदेशालय के इस अलोकतांत्रिक कार्यवाही के विरोध में 21 फरवरी को प्रातः11 बजे राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय का घेराव व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम निर्धारित है।

देवेंद्र यादव के बंगले में ईडी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के बंगले में ईडी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। ईडी की टीम पहले रात 11 बजे उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव के घर से निकली। इसके करीब ढाई घंटे बाद रात 1.30 बजे विधायक आवास से भी निकल गई। ईडी के जाने के बाद जैसे ही विधायक देवेंद्र यादव बंगले से बाहर आए उनके समर्थकों ने उन्हें अपने कंधे पर बैठा लिया। विधायक देवेंद्र यादव समर्थकों के सामने सीना ठोकते और अपने जीत की खुशी जताते दिखे।



Share

Leave a Reply