BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पत्रकार के घर देर रात घुसकर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 पत्रकार के घर देर रात घुसकर की मारपीट और दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Share

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर इलाके में देर रात वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र पांडेय के घर घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।

मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि आरोपी मुकेश सिंह ने पत्रकार मृगेंद्र पांडेय से घर के बाहर रखे गिट्टी को लेकर विवाद किया और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, साथ ही आरोपी मुकेश ने अपने परिवार के साथ मिलकर पत्रकार मृगेंद्र के घर के अंदर घुसकर जान से मारने की भी धमकी दी। मामले की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए रवाना किया गया जिसके बाद अब आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में है।

थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी मुकेश सिंह के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है व उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वही अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई है।


Share

Leave a Reply