BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सोने का नकली बिस्कीट देकर 5 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

सोने का नकली बिस्कीट देकर 5 लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
Share

रायपुर, दादाजी का तबियत खराब है कहकर जेसीबी चालक ने 2 सोने का नकली बिस्कीट देकर 5 लाख रुपये की ठगी कर लिया। घटना की शिकायत विधानसभा थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 05 बाजार चौक नेउराडीह रायपुर निवासी जागेश्वर प्रसाद चंद्राकर 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि प्रार्थी द्वारा टेकारी बरौदा में पंचायत का कार्य जेसीबी द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें जेसीबी चालक राजू नाम के व्यक्ति ने 16 मार्च को शाम 07 बजे प्रार्थी से दादा जी का तबियत बहुत ज्यादा खराब है कहकर 2 नग सोने का बिस्कीट गिरवी रखकर 5 लाख रुपये मांगा व रुपये व जेसीबी लेकर चला गया। बाद में उसके द्वारा दिये गए मोबाईल नंबर पर कॉल करने पर स्वीच ऑफ आया। जिसके बाद सोने की बिस्कीट को सोनार से चेक कराने पर नकली निकला। घटना की शिकायत पर पुलिस ने मोबाईल नंबर के आधार पर आरोपी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
 



Share

Leave a Reply