BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING NEWS: तहसील ऑफिस के सामने किसान ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING NEWS: तहसील ऑफिस के सामने किसान ने खाया जहर, अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा, जानिए क्या है पूरा मामला
Share

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है, एक किसान ने तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। जिले के पुलिस आधिकारियों ने बताया कि सारंगढ़ के रहने बैगारी मिरी उम्र 38 साल ने बरमकेला तहसील कार्यालय के सामने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। जहर पीने की खबर मिलते ही उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस (Chhattisgarh Police) अधिकारी प्रभात पटेल ने बताया कि किसान की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक किसान ने आपसी विवाद के की वजह से आत्महत्या (Suicide Due To Personal Dispute) की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही इस बारे में सही जानकारी दी जा सकेगी।


तहसील के सामने किसान ने पिया जहर
हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि किसान को जहर पीने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस का कहना है कि निजी विवाद के चलते किसान ने आत्महत्या जैसा संगीन कदम उठाया है। रायपुर में किसान के जहर पीने का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2020 में एक किसान ने प्रेस क्लब के सामने जहर पी लिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।



Share

Leave a Reply