BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

किसानों ने केशकाल के विश्रामपुरी चौंक में आज फिर किया एनएच 30 जाम, जाने पूरी खबर

किसानों ने केशकाल के विश्रामपुरी चौंक में आज फिर किया एनएच 30 जाम, जाने पूरी खबर
Share

कोंडागांव | जिल के एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद कल किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन बंद कर नेशनल हाईवे की यातायात व्यवस्था को बहाल किया था। लेकिन एसडीएम के कहने के बावजूद बारदाना केंद्रो तक नहीं पहुचने से नाराज किसानों ने फिर से चक्काजाम कर दिया है। आज दोपहर डेढ़ बजे से धरना प्रदर्शन केशकाल के विश्रामपुरी चौंक में किया जा रहा है।

उल्लेखनिय है कि धान उपार्जन केंद्रो में बारदाना की कमी और खरीदी के दौरान होने वाली समस्याओं से परेशान होकर किसानों ने सोमवार को भी किसान संघ के बैनर तले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आवाजाही बाधित करते हुए कोंडागांव के पिपरा में धरने पर बैठ गए थे। वहीं एसडीएम के लिखित आश्वासन के बाद ही किसानों ने धरना बंद किया और यातायात बहाल किया गया। किसानों की मांग है कि, धान खरीदी केंद्रो में बारदाना उपलब्ध करवाया जाए साथ ही धान खरीदी की तिथि में बढ़ोत्तरी की जाए। जिससे किसान अपनी उपज को आसानी से समय रहते बेच सके। इस संबंध में पहले ही जिले के किसानों ने अव्यवस्थाओं को लेकर कई दफे उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन शासन-प्रशासन जैसे-तैसे जुगाड़ से धान उपर्जान केंद्रों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बारदाना उपलब्ध करवाता रहा, लेकिन ये भी एक से दो दिनों के अंतराल में ही खत्म हो जाते थे। जिसे लेकर किसानों में काफी नाराजगी  थी। 
पूरे बस्तर संभाग से किसानों की नाराजगी देखने को मिल रही है, इसी मसले को लेकर बीजापुर जिले के  गंगालूर धान खरीदी केंद्र में भी बारदानों की कमी की वजह से 04 फरवरी से धान खरीदी बन्द है। गंगालूर के सैकड़ो किसान सरकार के विरूद्व लामबंद होकर किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि किसान का पूरा धान खरीदा गया तो खरीदी केंद्र से खरीदे गए धान का उठाव होने नही देंगे। वाहनों में धान भरकर जिला मुख्यालय तक निकालेंगे रैली और धान के साथ करेंगे चक्का जाम की बात सामने आ रही है।
 


Share

Leave a Reply