BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सीटी निर्माण कार्य में आएगी तेजी: संस्कृति मंत्री ने दिए निर्देश

 नवा रायपुर  में प्रस्तावित फिल्म सीटी निर्माण कार्य में आएगी तेजी: संस्कृति मंत्री ने दिए निर्देश
Share

रायपुर। संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में पुरखौती मुक्तांगन के समीप नवा रायपुर में प्रस्तावित फिल्म सीटी के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। फिल्म सीटी का निर्माण 115 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। मंत्री भगत ने संस्कृति विभाग के काम-काज की समीक्षा के दौरान कलाकारों को अनुदान छत्तीसगढ़ फिल्म नीति, फिल्म विकास निगम, कलाकारों को आर्थिक सहायता आदि की समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यो में विभाग को आबंटित बजट और व्यय की जानकारी ली।

बैठक में अधिकारियों ने बताया छत्तीसगढ़ फिल्म नीति बना ली गई है। इस वर्ष 250 कलाकारों को सहायता दी गई है। विभाग द्वारा विभिन्न दुर्लभ वाद्ययंत्र बनवाया गया और लगभग 100 मांदर का वितरण भी कलाकारों में किया गया है। विभाग द्वारा शोध संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., संचालक विवेक आचर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


Share

Leave a Reply