BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक-कलाकार को 25 हजार की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश ने इस मामले को लिया संज्ञान

 छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक-कलाकार को 25 हजार की आर्थिक सहायता, मुख्यमंत्री भूपेश ने इस मामले को लिया संज्ञान
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश ने एक मामले को संज्ञान में लिया है वो है छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक-कलकार और पंडवानी सुकालू निषाद की आर्थिक स्थिति खराब होने और बीमार होने की जानकारी। उन्होंने तत्काल इस मामले संज्ञान लिया और अधिकारियों को मदद पहुंचाने निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संस्कृति विभाग की ओर से 25 हजार की आर्थिक सहायता तत्काल उनके परिवारवालों को प्रदान की गई। वहीं मुफ्त इलाज भी उन्हें प्रदान अब किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का कार्ड बनाकर दिया गया।

दुकालू निषाद के मदद के लिए लोक गायिका रमा जोशी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत कम समय में ही पंडवानी गायक निषाद की मदद कर हमें संकट से बचा लिया है। दुकालू निषाद 69 वर्ष के हो चुके हैं। उनका परिवार आर्थिक तंगी के बीच जी रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री की ओर मिली मदद हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। सरकार इसी तरह से लोक-कलाकारों को विपरीत परिस्थितियों के बीच सहायता पहुंचाती रही ।

बता दें कि लोक कलाकारों की संरक्षण के लिए काम करने वाली प्रसिद्घ लोक-गायिका रमा जोशी ने आज सुकालू निषाद को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने पंडवानी गायक निषाद के बीमार होने की जानकारी दी थी। साथ ही उनके आर्थिक तंगहाली के बीच जीने और इलाज के लिए परेशान होने की बात कही थी। सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंची। मुख्यमंत्री तत्काल इस पर संज्ञान लिया और अधिकारियों को सहायता के लिए निर्देशित किया।


Share

Leave a Reply