BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी हॉस्पिटल में आगजनी में मृत 6 व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 राजधानी हॉस्पिटल में आगजनी में मृत 6 व्यक्तियों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 24 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
Share

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिप्रेक्ष्य में 17 अप्रैल 2021 को रायपुर स्थित राजधानी सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका रायपुर में घटित आगजनी की घटना में 6 मृतको के परिजनों के लिए प्रत्येक मृतक परिवार को 4 लाख के मान से कुल 24 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 


मुख्यमंत्री सचिवालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भक्तशरण सोनकर पिता बरातू राम सोनकर उम्र 60 वर्ष दुर्गा चौक भाटागांव, रायपुर , देवकी सोनकर पति रामकुमार सोनकर उम्र 45 वर्ष, साकिन खट्टी मगरलोड, वन्दना जगमलानी पति दिलीप जगमलानी उम्र 43 वर्ष, निवासी बरेठपारा खैरागढ़ जिला- राजनांदगांव, रमेश साहू पिता विष्णु साहू उम्र 39 वर्ष निवासी मड़मड़ा जिला कवर्धा, ईश्वर राव पिता नारायण राव उम्र 53 वर्ष निवासी भिलाई, जी-07 केबिन चरौदा, जिला- दुर्ग, पी. भाग्यश्री पिता पी. महेश उम्र 20 वर्ष, निवासी बुनियाद नगर, भनपुरी, रायपुर के परिजनों के लिए उक्त स्वीकृत राशि जिला प्रशासन के सम्बंधित खाते में जमा कर दी है।


Share

Leave a Reply