BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में लॉकडाऊन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही वसूला जुर्माना

जिले में लॉकडाऊन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही वसूला जुर्माना
Share

कुरुद । कलेक्टर ने जिले में 31 मई तक लाकडाउन किया गया है। जिसमें प्रतिबंधों और कुछ छूट दिया गया है। बावजूद दुकानदार गाईडलाइन का पालन नही कर रहे हैं। जिसके निरीक्षण में निकले नगर पंचायत प्रशासन ने लॉकडाऊन का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों पर कार्यवाही कर जुर्माना वसूला है। दो दिनों में 6 दुकानदारों पर कार्यवाही की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 18 मई को नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण के दौरान रजत जैन प्रो. रजत गारमेंट्स और ऋषि शर्मा प्रो. जय मां भवानी बाएं और दाएं अनुसार दुकाने खोलने के नियम का उल्लंघन करते पाए गए। दोनों व्यवसायियों दो-दो हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी प्रकार घर संसार महासेल से महाराजा मेगा मार्ट दुकान के संचालक अपना प्रतिष्ठान खोले पाए गए। आदेशों के उल्लंघन करने पर दोनों प्रतिष्ठानों पर भी दो-दो हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। इस प्रकार गाईडलाइन नियमों का उल्लंघन करने पर चार दुकानदारों से 8000 रूपए का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। निरीक्षण टीम में सीएमओ मनोज जायसवाल, राजस्व निरीक्षक गोपाल सिन्हा, स्वच्छता निरीक्षक दुर्गेश साहू, राजेन्द्र साहू, सतीश सिन्हा, रमन पटेल, उमेश साहू और पुलिसकर्मी शामिल थे।
इसी प्रकार बुधवार को भी नगर पंचायत, पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो दुकानों पर कार्यवाही की। नियम का उल्लंघन करने वाले जय अम्बे फैशन हाऊस और ममता साड़ी सेंटर के खिलाफ 2-2 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्यवाही में मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज जायसवाल, राजस्व निरीक्षक गोपाल सिन्हा, स्वच्छता निरीक्षक दुर्गेश साहू, राजेन्द्र साहू, सतीश सिन्हा, उमेश साहू, रमन पटेल आदि शामिल रहे।
 



Share

Leave a Reply