BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी में मुनाफाखोरी के चलते डूमरतराई मार्केट के इस ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग ने मारा छापा

बड़ी खबर : राजधानी में मुनाफाखोरी के चलते डूमरतराई मार्केट के इस ट्रेडिंग कंपनी पर खाद्य विभाग ने मारा छापा
Share

रायपुर | रायपुर जिले में 10 दिन के लॉक डाउन के चलते होने वाले संभावित मुनाफाखोरी को रोकने गठित टीम ने रायपुर के बाजारों में दबिश दी। अधिकांश बाजारों में खाद्य विभाग, नगर निगम, नापतौल सहित खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज सुबह 6 बजे से लगातार जांच की। इसके चलते आवश्यक वस्तुओं कीमत न केवल नियंत्रित रही बल्कि जरूरतमंदों को मिलते भी रही। शाम को भी बाजारों में जरूरत की वस्तुएं उपभोक्ताओं को नियंत्रित कीमत पर मिलती रही।

कलेक्टर द्वारा गठित टीम ने डूमरतराई थोक सब्जी बाजार, किराना बाजार, शास्त्रीबाजार, गोलबाजार, सन्तोषी नगर, आमापारा, मोहबाबाजार, भनपुरी में सुबह 6 बजे से जांच कार्य किया। डूमरतराई में सागर ट्रेडिंग कंपनी द्वारा 600 से 700 रुपये मूल्य पर विक्रय किये जाने आलू को 950 रुपये पैकेट में विक्रय किये जाने के कारण 20 हजार रुपये का जुर्माना किया गया। शास्त्री बाजार ,गोल बाजार,और संतोषी नगर के थोक आलू विक्रेताओं से 10 हजार रुपये का जुर्माना किये जाने की खबर से बाजार में हड़कंप मच गई, जिसके कारण बाजार में आलू प्याज 20 रुपये किलो की रेट से उपलब्ध होते रहा। दाल, अनाज सहित शक्कर, तेल, दाल की कीमतें नियंत्रित रही। सभी दुकानों में आवश्यक वस्तु के अधिक मूल्य पर विक्रय किये जाने की शिकायत जांच दल को मौके पर खरीदी करने वालो के द्वारा नही मिली। जांच दल द्वारा सभी विक्रेताओं को बिल देने और क्रेताओं को बिल लेने की अनिवार्यता की समझाइश देते रहे। कल बाजार में टमाटर के भाव मे 40 रुपये किलो में विक्रय की शिकायत मिली थी ,आज जांच दलों ने सभी बाजारों में टमाटर की कीमत को 15 से 20 रुपये पर नियंत्रित रखवाया। आज बाजार में थोक में टमाटर 10 से 12 रुपये किलो की दर पर उपलब्ध था।आज नगरनिगम के दल के द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों में अधिक मूल्य पर वस्तु के विक्रय पर कार्यवाही करते हुए 35 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।



Share

Leave a Reply