CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

पहली बार दिखा ऐसा नजारा...जब झुमका बोट क्लब में पानी के बीचों-बीच लहराया तिरंगा

पहली बार दिखा ऐसा नजारा...जब झुमका बोट क्लब में पानी के बीचों-बीच लहराया तिरंगा
Share

 कोरिया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर पूरे प्रदेश में हमर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जोश, उत्साह तथा देशभक्ति की भावना के साथ बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच झुमका बोट क्लब में पहली बार पानी के बीचों-बीच तिरंगा लहराया। यह पहला अवसर रहा, जब इस तरह पानी पर बोटिंग के माध्यम से तिरंगा लहराया। इस अद्भुत दृश्य को देखने सैकड़ों लोग झुमका बोट क्लब में मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में झुमका बोट क्लब में आयोजित इस अनोखी तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जेटस्की पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुणाल दुदावत भी जेटस्की के माध्यम से शामिल रहे। स्कूली बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने भी गुब्बारों से सजे बोट के माध्यम से पानी में तिरंगे लहराए और देशभक्ति के नारे लगाए। खूबसूरत नजारे को देखने बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर देशभक्ति के नारों के साथ सभी का उत्साहवर्धन कर तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता निभायी।

झुमका बोट क्लब में 20 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया

हमर तिरंगा अभियान के तहत जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी तिरंगा फहराया जा रहा है। इसी कड़ी में झुमका बोट क्लब में 20 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया गया। यहां रोशनी की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। हवा में ऊंचा लहराता तिरंगा हमें देशप्रेम, शांति, आपसी भाईचारे और सद्भावना का संदेश दे रहा है।



Share

Leave a Reply