रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता : अवैध रूप से नशीली एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यापार करने वाला विदेशी नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
रायपुर | रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ लगातार कार्यवाई जारी है। इसी कड़ी में रायपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अवैध रूप से नशीली एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यापार करने वाला विदेशी नाइजीरियन नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बैरन बाजार स्थित पाॅलीटेक्निक कालेज पास दिनांक 30.09.2020 को नशीला पदार्थ एम.डी.एम.ए. के साथ आरोपी श्रेयांस झाबक एवं विकास बंछोर को किया गया था गिरफ्तार| आरोपियों ने गिरफ्तारी पश्चात् पूछताछ में एम.डी.एम.ए. का अवैध व्यापार करने वाले कुछ बड़े नामों का खुलासा। आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार यादव द्वारा सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम का किया गया था गठन। प्रकरण में अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार।
बता दे की आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको नाइजीरियन नागरिक है। आरोपी पैट्रिक यूबीके बावको एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई रायडेन बेथेलो एवं श्रेयांश झाबक को करता था। आरोपी रायडेन बेथेलो ने इस नाइजीरियन गैंग से श्रेयांश झाबक और विकास बंछोर की मुलाकात करायी थी। नाइजीरियन गैंग से मुलाकात के बाद आरोपी श्रेयांश झाबक ‘‘जैक‘‘ बनकर इस गैंग के साथ रायपुर में ड्रग्स का कारोबार करता था। नाइजीरियन गैंग के सदस्य देश के अलग-अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करते है।
आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त। रायपुर पुलिस की ड्रग्स के पूरे चैन को पकड़ने की अब तक की है सबसे बड़ी कार्यवाही। आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस. के तहत् किया गया है मामला दर्ज। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।
पढ़िए पूरी खबर : -
थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 255/20 धारा 22 (ख) एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एम.डी.एम.ए. का काला व्यापार करने वाले आरोपियों की कड़ी दर कड़ी चैन को जोड़ते हुये अब तक 01 महिला आरोपी सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस व्यवसाय से जुड़े मुम्बई निवासी रायडेन बेथेलो के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर पर आरोपी रायडेन बेथेलो को भी गिरफ्तार किया गया है। रायडेन बेथेलो से एम.डी.एम.ए. लाने के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रायडेन बेथेलो द्वारा मुम्बई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एम.डी.एम.ए. क्रय करना बताया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय कुमार यादव द्वारा विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको गिरफ्तार करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री अंकिता शर्मा को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई।
पढ़ें : बड़ी खबर : पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, काँग्रेस नेता समेत दो की मौत, जाने कहाँ की है ये खबर
पतासाजी के दौरान आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की उपस्थिति नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई में होना पाया गया, जिस पर टीम मुम्बई रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई में लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करते हुये आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको द्वारा एम.डी.एम.ए./कोकिन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रीक से क्रय करना तथा उसी के साथ मिलकर एम.डी.एम.ए./कोकिन का व्यवसाय करना बताये जाने के साथ ही आरोपी द्वारा देश के अलग - अलग राज्यों में भी एम.डी.एम.ए./कोकिन की सप्लाई करना बताया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से इस काले कारोबार से जुड़े उसके साथी एवं अन्य लोगों के संबंध में भी लगातार पूछताछ की जा रही है, पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। रायपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स कारोबारियों के विरूद्ध अब तक की पहली व सबसे बड़ी कार्यवाही की गई है। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तार आरोपी - पैट्रिक यूबीके बावको पिता युगोबी के बावको उम्र 38 साल निवासी नाला सुपारा शांताक्रूज मुम्बई (महाराष्ट्र)।




