BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ऑनलाइन डिलवरी में फर्जीवाड़ा: फ्लिपकार्ड से मंगाया ग्राफिक्स टेबलेट, निकली पानी की बोतल

 ऑनलाइन डिलवरी में फर्जीवाड़ा: फ्लिपकार्ड से मंगाया ग्राफिक्स टेबलेट, निकली पानी की बोतल
Share

रायगढ़। फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन डिलवरी में फर्जीवाड़े का मामला प्रकाश में आया है। रायगढ़ कोतरारोड़ की परिधि अग्रवाल उस वक्त हैरान हो गई जब ऑनलाइन मंगाए गए ग्राफिक टेबलेट की जगह पानी की बोतल निकली। परिधि ने इस कम्पनी से ग्राफिक्स टेबलेट मंगवाया था। लेकिन डिलवरी मिलने के समय उसने पार्सल खोला तो वो दंग रह गई। ग्राफिक्स टेबलेट की जगह पैकेट में पानी की बोतल निकली। डिलवरीबॉय से परिधि ने तत्काल कम्पनी फोन करने को कहा, थोड़े हिलेहवाले के बाद डिलवरीबॉय ने सारा वाकया कम्पनी को बताया। ऐसे में कम्पनी ने अपनी शाख बचाने डिलवरीबॉय को 3060 रुपए लौटाने को कहा। परिधि अग्रवाल ने इस सारे मामले को वीडियो रिकार्ड कर लिया। ताकि लोगों को भी इस प्रकार की धोखाघड़ी से सर्तक किया जा सके। 

यह तो परिधि की होशियारी थी कि उसने डिलवरीबॉय के सामने ही पार्सल खोला, वरना वह ऑलाइन होने वाली इस ठगी का शिकार हो जाती। बाद में कोई उसकी बात पर यकिन भी नहीं करता। धोखाधड़ी की इस पूरी घटना से क्षुब्ध परिधि ने कहा कि इस तरह मशहूर कम्पनी के ऑनलाइन सामानों में धोखाधड़ी होगी तो उपभोक्तओं का ऐसी कम्पनी के प्रति मोह भंग होने में देर नहीं लगेगी। परिधि अग्रवाल ने ऑलाइन शापिंग करने वालों को सवाधान किया कि वे समान भेजे जानी वाली कंपनी के नियमो को अच्छी तरह समझ लें, उसके बाद ही सामान मंगवाए और डिलवरी लेते समय भी सवधानी बरतें। 

ग्राहक को चाहिए कि डिलवरीबॉय के सामने ही कैमरा ऑन करके ही सामान की डिलवरी लेवें। परिधि ने ऐसा किया तभी फ्लिपकार्ट कम्पनी ने शिकायत को सही माना और रकम वापस की। भले ही कम्पनी ने पीड़िता को राशि वापस कर दी, पर इस घटना ने कम्पनी की विश्वसनीयता पर सवाल जरूर खड़ा कर दिया है। ग्राहकों को आए दिन होने वाली ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए।
 


Share

Leave a Reply