BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व सीएम अजीत जोगी की बिगड़ी तबियत: मुख्यमंत्री ने अमित जोगी को हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त

पूर्व सीएम अजीत जोगी की बिगड़ी तबियत: मुख्यमंत्री ने अमित जोगी को हर संभव मदद के लिए किया आश्वस्त
Share

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत ज्यादा बिगड़ गई है। बताया जाता है कि जोगी के हृदय की गति असमान्य होकर लगातार कम हो रही है। उनकी हृदयगति को सामान्य करने के लिए चिकित्सकों की टीम हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अमित जोगी को फोन करके जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया है।  

सूत्रों की माने तो पूर्व सीएम श्री जोगी की तबियत आज अचानक खराब हो गई है। परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पता चला कि उनकी हृदय की गति मंद हो रही है। इसके बाद चिकित्सकों की देखरेख में ही उन्हें शहर के एक बड़े निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां चिकित्सकों की पूरी टीम उनके स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। बताया जाता है कि उनके हृदय की गति असामान्य हो गई हैं ओर हृदय सामान्य गति से नहीं चल रहा है। चिकित्सकों की समस्या यही है कि हृदय की गति सामान्य नहीं हो पा रही है। इधर श्री जोगी की गंभीर स्थिति की जानकारी होते ही कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अमित जोगी और श्रीमतीजोगी को फोन लगाकर जोगी का हालचाल जाना। वहीं अमित जोगी भी पिता की तबियत बिगडऩे की जानकारी लगते ही बिलासपुर से राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जैसे ही अजीत जोगी के गंभीर रूप से अस्वस्थ्य होने तथा अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल अमित जोगी को फोन लगाया तथा जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने अमित जोगी को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद की जाएगी। 


Share

Leave a Reply