BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस का आयोजन किया गया

कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय विद्यालय में स्थापना दिवस का आयोजन किया गया
Share

 रायपुर :- कचहरी चौक स्थित राष्ट्रीय विद्यालय ने अपने स्थापना के 107 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवसर पर आज विद्यालय में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सत्यनारायण शर्मा , पूर्व विधायक रायपुर ग्रामीण एवं पूर्व मंत्री छ.ग. शासन थे। इस दौरान कार्यक्रम में प्रधान संपादक छत्तीसगढ़ वाच राम अवतार तिवारी, प्रधान संपादक पत्रिका समवेत सृजन रवि भोई, वरिष्ठ पत्रकार तरुण छत्तीसगढ़ प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम में राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी, उपाध्यक्ष मदनलाल तालेड़ा, सचिव नरेशचंद्र गुप्ता , कोषाध्यक्ष राजकिशोर नत्थानी एवं वरिष्ठ सदस्य गोकुलदास डागा, सदस्य आर.के.गुप्ता, विजय दानी संस्था सदस्यों में विजय दानी एवं पी.जी.डागा कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ़ संगीता घई एवं समस्त प्राध्यपकगण के अलावा राष्ट्रीय विद्यालय के प्राचार्य यू.एस.व्यास एवं समस्त शिक्षकगण तथा बाल आश्रम के अधीक्षक अनिल चंद्राकर एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यनारायण शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय समिति के स्थापना के  100 वर्ष हो चुके हैं। यह अपने आप में इतिहास है। उन्होनें कहा कि राष्ट्रीय विद्यालय की स्थापना एक ऐसे समय में की गई थी जब देश में स्वतंत्रता आंदोलन चल रहा था, ऐसे में आजादी के दीवानों के बच्चों के लिए शिक्षा की व्यवस्था के लिए इस विद्यालय की स्थापना हुई जिसमें अमूल्य योगदान सेठ स्व. नेमीचंद जी  श्रीमाल, स्व. गोविन्दलाल वोरा जी जैसे महान समाजसेवियों का भी रहा है। उन्होने बताया कि समिति की जड़े बहुत गहरी और मजबूत है क्योंकि किसी भी संस्था का 100 वर्ष पूर्ण करना कल्पना से परे है।  आज यह समिति विशाल वृक्ष के रुप में दिखाई दे रही है और इस विद्यालय से पढ़े बच्चें विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर आसीन है। समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह समिति स्व. माधवराव सप्रे, स्व. सेठ शिवदास डागा, स्व. सेठ बालकिशन नत्थानी के सपनों से सिंचित है, इस विद्यालय की देन है कि यहाॅ से पढ़े हुए बच्चों में आर.पी.शर्मा, सिन्हा उच्च पदो पर रहे।  उन्होंने बताया कि 1932 में महात्मा गाॅधी जी का जब रायपुर आगमन हुआ तब वें राष्ट्रीय विद्यालय भी आए थे और विद्यालय की व्यवस्था को देखकर नागपुर में भी राष्ट्रीय विद्यालय की स्थापना कराई। यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में आज भी अपना अमूल्य योगदान दे रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार तिवारी, रवि भोई, प्रकाश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि बड़े बुजुर्गो के सपनों से सिंचित इस विद्यालय ने अपने स्थापना के 107 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं यह अपने आप में गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक है। इसके अलावा समिति के सदस्यों में सचिव नरेशचंद्र गुप्ता, गोकुलदास डागा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय विद्यालय के संक्षिप्त इतिहास और संघर्ष को बताया। कार्यकम का समापन प्राचार्य, राष्ट्रीय विद्यालय यू. एस. व्यास के द्वारा आभार प्रदर्शन कर किया गया।



Share

Leave a Reply