BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जड़ी बूटी के नाम से 62 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

 जड़ी बूटी के नाम से 62 हजार की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। बीपीए शुगर की बीमारी जड़ी बूटी के उपचार के माध्यम करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 62 हजार रूपये की ठगी कर ली गई। दवा नहीं मिलने पर पीडि़त व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने सायबर सेल की मदद से सीतामणी स्थित एक होटल में छिपे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

कुसमुंडा कबीर चौक निवासी बेनेदिक तिर्की पिता स्व अलफोंस तिर्की 65 वर्ष ने पुलिस को बताया कि उसके घर दो व्यक्ति मोटर सायकल में आए और अपना नाम अभिलाष पोर्ते व आकाश नेताम बताया। उन्होंने कहा कि वे वैद्य हैं और शुगरए बीपी का जड़ी बूटी के माध्यम से उपचार करते हैं। अन्य सभी प्रकार की बीमारियों का भी इलाज जड़ी बूटी के माध्यम से करते है। कोसमनारा रायगढ़ में जड़ी बूटी का फार्म है। प्रचार प्रसार करने के उद्देश्य से जगह. जगह घूम रहे हैं। तब बेनेदिक ने भी बीपीए,शुगर होने की जानकारी दी, तब उन्होंने कहा कि दवाई महंगा है और उसे आर्डर देकर मंगवाना पड़ेगा। इसके लिए 62880 रुपये लगेंगे। इस पर तिर्की ने 60 हजार नगद व गूगल पे के माध्यम से दो हजार रूपये लेकर चले गए। दूसरे दिन जब दोनों दवाई लेकर नहीं आए, तो तिर्की को संदेह हुआ और उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर कुसमुंडा पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। 

सायबर सेल के माध्यम से मोबाइल का लोकेशन लेने के बाद पुलिस ने टीम बना कर शहर के सीतामणी क्षेत्र में स्थित एक होटल दबिश दी। जहां छिप कर बैठे दोनों आरोपित अभिलाष पोर्ते पिता लक्षन पोर्ते 26 वर्ष निवासी खम्हरिया थाना नेवरा तिल्दा जिला रायपुर व आकाश नेताम पिता स्व शंकर नेताम 22 वर्ष निवासी ग्राम खपरीकला जिला रायपुर को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बैग में भरी जड़ी बूटी, नगद 60 हजार व घटना में प्रयुक्त बाइक क्रमांक सीजी चार एमएस 2183 को जब्त किया। आरोपितों को न्यायिक हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 


Share

Leave a Reply