महंत कॉलेज में फ्रेशर पार्टी कल
छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के कलाकार की उपस्थिति में होगा आयोजन
रायपुर :- गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं की स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को प्रातः 12:00 बजे से किया गया है इस आयोजन में छत्तीसगढ़ फिल्म उद्योग के विख्यात कलाकार शामिल होंगे और प्रस्तुति देंगे वहीं आयोजन में छात्र-छात्राओं के लिए डांसिंग फ्लोर की व्यवस्था की गई है ताकि उत्साह को एक नया मंच दिया जा सके आयोजन के संदर्भ में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देवाशीष मुखर्जी ने कहा है कि छात्र और छात्राओं के लिए व्यवस्थाएं और सुरक्षा का प्रावधान रखा गया है सभी छात्र-छात्राएं परिचय पत्र के साथ शामिल हो सकेंगे छात्र-छात्राओं से यह भी अपील की गई है की आयोजन में महाविद्यालय के गरिमा पूर्ण परिधान को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में शामिल होंगे




