बड़ी खबर : शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती छात्रा से गैंगरेप, दो वार्ड ब्वाय पर गैंगरेप का आरोप, जाने कहा की है ये खबर
बिलासपुर | जब पुरी दुनिया कोरोना महामारी के कारण लाकडाउन में कैद है सभी लोग कोरोना बीमारी से पीडि़त लोगों की स्वास्थ्य की दुआएं कर रहे हैं। लोग आपसी मतभेंद भुलाकर आपस में भाईचारे की मिसाल पैदा कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ समाज में कुछ ऐसे दरिंदे हैं जो कि इंसानियत पर शर्मनाक छाप छोड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है।
शहर के नेहरू नगर में स्थित एक नामचीन अस्पताल श्रीराम केयर में भर्ती बीमार युवती के साथ दो वार्ड ने बलात्कार किया है। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंच गयी है। पिछले पांच घंटे से पुलिस लगातार श्रीराम केयर में है। बताया जा रहा है कि लड़की ने एक पन्ने में लिखकर बताया है कि उसके साथ 21 और 22 की दरमयानी रात को दो लोगों ने दुष्कर्म किया है। फिलहाल युवती आक्सीजन मास्क पर है। पिता का कहना है कि उसकी बच्ची को होश में आते ही इंजेक्शन देकर बेहोश किया जा रहा है। ताकि मामले को छिपाया जा सके।
पीडि़ता के पिता ने बताया कि अस्पताल के दो वार्ड व्याय ने बेटी के साथ 21 और 22 मई की दरमियानी रात बारी बारी से रेप किया है। इसके बाद बच्ची सदमें में है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

बच्ची बिलासपुर से लगे एक गांव की है। परिवार खेती किसानी का काम करता है। 18 साल की लड़की प्रथम वर्ष की छात्रा है। 18 मई की सुवह यवती की मां ने बेटी को चाय बनाकर दिया। चाय पीने के बाद वह सोने चली गयी। कुछ ही देर में उसके मुंह से झाग निकलते देखा गया । युवती ने बताया कि वह दवाई खायी है। रिएक्शन हो गया है। आनन फानन में पिता युवती को लेकर सिम्स पहुंचा। लेकिन उसकी हालत बिगड़ती चली गयी। परेशान पिता युवती को लेकर अमेरी रोड स्थित श्रीराम केयल अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती के पिता ने बताया कि 19 और 20 मई को बच्ची धीरे धीरे ठीक होते नजर आयी। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर आक्सीजन मास्क लगा हुआ था। पिता के अनुसार 22 मई की सुबह बच्ची ने इशारे में बताया कि दो लोगों ने उसके सीने पर हाथ रखा। साथ ही रेप होने का इशारा किया। जब पिता नही समझा तो बच्ची ने मास्क के अन्दर से पेन और पन्ना मांगा।
पिता के अनुसार बच्ची ने पेन से पन्ने पर लिखा कि उसके साथ दो वार्ड व्याय ने बलात्कार किया है। पढ़ते ही बच्ची के पिता की पैर के नीचे से जमीन गायब हो गयी। दिन भर परेशान रहा। इसी बीच बच्ची को कई बार इंजेक्शन देकर बेहोश किया गया। दुबारा जब बच्ची होश में आयी तो उसने लडख़ड़ाते जुबान से बताया कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। उसे बहुत तकलीफ हो रही है। इतना सुनते ही बच्ची के पिता ने सिविल लाइन थाना को सूचना दिया।
सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस थानेदार परिवेश तिवारी की अगुवाई में श्रीराम केयर अस्पताल पहुंच गयी। पिछले पांच घंटे से लगातार जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पीडित के पिता ने बताया कि प्रबंधन लगातार मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। और दबाव भी बना रहा है।
वर्सन
मामले में थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल जांच पड़ताल कर रहे हैं। जल्द ही सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।




