BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

शादी का झांसा देकर युवती से बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share

उदयपुर । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लैंगा की एक 20 वर्षीय युवती ने उदयपुर थाने में 12 जून को लिखित आवेदन पेश कर कर अपने साथ शादी का झांसा देकर हुए बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई। उदयपुर थाना में दिए आवेदन पर युवती ने बताया है ग्राम राजबाहर, जिला सूरजपुर निवासी मोहन राम पिता राजमन अगरिया उम्र 29 वर्ष, 4 जून को उसके गांव में आकर उसे फोन कर बाहर बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल में बैठाकर करीब 6:30 बजे लैंगा जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया वहां से उसे अपने घर ग्राम राजबाहर ले गया तथा एक सप्ताह तक युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है तथा उसके बच्चे भी हैं। युवती ने शादी के लिए बोला तो वह शादी से इनकार कर दिया। युवती ने घटना की जानकारी अपने माता पिता को बताई। तत्पश्चात उदयपुर थाने में 12 जून को अपराध दर्ज कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को आज 13 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में आरोपी द्वारा प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने प्रकरण में जप्त किया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा एएसआई अजीत मिश्रा राजेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षक लाखन सिंह, सतीश, देवनारायण कंवर तथा अन्य स्टॉफ सक्रिय रहे। 



Share

Leave a Reply