CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील

डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
Share

 रायपुर, 26 नवंबर 2026/ मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज जिला खनिज न्यास (DMF) की राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत डीएमएफ फंड के उपयोग, विकास कार्यों की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने स्थानीय जरूरतों के सर्वेक्षण, योजनाओं की मैपिंग और परिणाम आधारित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।

तीन वर्षीय कार्ययोजना और कार्यों का दोहराव रोकने पर बल

मुख्य सचिव ने कहा कि डीएमएफ फंड का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जाए। इसके लिए स्थानीय आवश्यकताओं का सर्वेक्षण कर तीन वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए, जिसमें गांवों की जरूरतों, उपलब्ध सुविधाओं, अधोसंरचना और प्रस्तावित कार्यों का स्पष्ट विवरण हो। उन्होंने राज्य बजट की योजनाओं और डीएमएफ के कार्यों की मैपिंग व तुलनात्मक समीक्षा करने को कहा, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और कार्यों का दोहराव न हो। साथ ही प्रत्येक जिले में यह आकलन करने को कहा गया कि कौन से गांव बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त हो चुके हैं और किन गांवों में विकास कार्यों की जरूरत है।

ग्राम सभाओं में जानकारी, गुणात्मक आकलन और पारदर्शिता

बैठक में पिछली एक्शन टेकन रिपोर्ट, एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में फंड वितरण, अंतर-जिला वितरण के लिए खदानों की सूची व साझा व्यवस्था, वार्षिक ऑडिट, पीएमयू तैनाती और सोशल ऑडिट पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष के अंत में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर डीएमएफ कार्यों व व्यय की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला-बाल कल्याण, वृद्धजन व दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास, स्वच्छता, पशुपालन और कृषि क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए केवल वित्तीय खर्च के बजाय जमीनी लाभ और जीवन स्तर पर प्रभाव के गुणात्मक विश्लेषण पर बल दिया।

सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के लिए लगेंगे क्यूआर कोड

पारदर्शिता बढ़ाने और सीजी डीएमएफ पोर्टल 2.0 के प्रचार-प्रसार के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक भवनों जैसी सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर क्यूआर कोड लगाने के निर्देश दिए गए। इन्हें स्कैन कर नागरिक संबंधित परिसंपत्ति और पोर्टल के जरिए विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, प्रमुख सचिव डॉ. रोहित यादव एवं डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव खनिज साधन विभाग श्री पी. दयानंद, श्री एस. प्रकाश, श्री मोहम्मद कैसर अब्दुल हक, डॉ. सारांश मित्तर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



Share

Leave a Reply