मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, पढ़े पूरी खबर
धमतरी । जिले की मदिरा दुकानों का संचालन सुबह नौ से रात 8 बजे तक किया जा रहा है। ये दुकानें अब प्रत्येक रविवार को भी खुलेंगी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार मदिरा के अवैध कारोबार व कच्ची शराब का अवैध विनिर्माण, विक्रय में नियंत्रण के दृष्टिकोण से जिले में संचालित सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें प्रत्येक रविवार के दिवसों में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उपभोक्ताओं के बीच फिजिकल डिस्टेंसिंग व तत्संबंध में जारी सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की शर्त पर उक्त दुकानों का संचालन निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।




