BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अच्छी खबर : प्रदेश में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 74,584 सैंपलों की जांच

अच्छी खबर : प्रदेश में कोरोना जांच का नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में 74,584 सैंपलों की जांच
Share

रायपुर। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए प्रदेश में 24 मई को रिकॉर्ड 74 हजार 584 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से एक दिन में यह सर्वाधिक संख्या में सैंपलों की जांच है। 24 मई को दुर्ग संभाग के पांच जिलों में 11292, रायपुर संभाग के पांच जिलों में दस हजार 992, बिलासपुर संभाग के छह जिलों में 16 हजार 442, सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 24 हजार 260 तथा बस्तर संभाग के सात जिलों में 11 हजार 598 सैंपलों की जांच की गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए सैंपल जांच की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। विगत मार्च माह में रोजाना औसत 30 हजार 501 सैंपलों की जांच की जा रही थी। मई माह के शुरूआती 24 दिनों में प्रतिदिन औसत 62 हजार 249 सैंपलों की जांच की गई है जो मार्च की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। बीते सप्ताह (18 मई से 24 मई) प्रदेश भर में कुल चार लाख 63 हजार 907 सैंपलों की जांच की गई है। इस दौरान रोजाना औसत 66 हजार 272 सैंपलों की जांच की गई।
प्रति दस लाख की आबादी पर रोजाना सैंपल जांच में भी छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्तर से बहुत आगे है। यहां प्रति दस लाख की आबादी पर प्रतिदिन औसत 2573 सैंपलों की जांच की जा रही है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह औसत 1520 है।
 



Share

Leave a Reply