BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छापामार कार्यवाही: मेडिकल स्टोर संचालक के अनाधिकृत अस्पताल को प्रशासन ने किया सील

 छापामार कार्यवाही: मेडिकल स्टोर संचालक के अनाधिकृत अस्पताल को प्रशासन ने किया सील
Share

अम्बिकापुर। मेडिकल स्टोर संचालन के साथ ही अनाधिकृत रूप से अस्पताल खोल मरीजो का ईलाज करने वाले मेडिकल स्टोर पर जिला प्रशासन की टीम ने छापामार कार्यवाही कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।

कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार प्रशासन की टीम ने चठिरमा स्थित व्यापारी मेडिकल स्टोर में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की । कार्यवाही के दौरान स्टोर संचालक अजीत व्यापारी से मेडिकल स्टोर में अनाधिकृत रूप से मरीजों का उपचार करते पाया गया। मेडिकल स्टोर्स से संलग्न मकान में 9 बेड की व्यवस्था और ग्लूकोज बॉटल चढ़ाए जाने के पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त हुए। 

अजीत व्यापारी ने बीएएमएस की डिग्री प्रस्तुत की जिसका नवीनीकरण नही किया गया है। मेडिकल स्टोर्स के आस . पास बहुत सारे मेडिकल वेस्ट लापरवाही पूर्वक खुले में फेंका हुआ था। व्यापारी मेडिकल स्टोर संचालक को अनाधिकृत रूप से मरीजो का ईलाज करना और मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन में घोर लापरवाही बरतने पर उक्त भवन को एसडीएम ने सील कर दिया है।

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार ऋतुराज बिसेन, नायब तहसीलदार किशोर वर्मा और नवापारा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आयुष जायसवाल मौजूद थे।
 


Share

Leave a Reply