BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कोविड-19 के द्वितीय लहर से नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी

कोविड-19 के द्वितीय लहर से नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी
Share

जगदलपुर । कलेक्टर ने समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को कोविड-19 के द्वितीय लहर से नियंत्रण एवं बचाव के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है। कलेक्टर बंसल ने कहा कि बस्तर जिले में आमा त्यौहार के पूजा विधान के समय बड़ी संख्या में इकट्ठा होने की परम्परा है। इस वर्ष कोविड-19 के बढ़ते संकमण को दृष्टिगत रखते हुए केवल पुजारियों के रीति रीवाज एवं परम्परा अनुसार आमा त्यौहार पूजा विधान सम्पन्न कराने के लिए अनुरोध करने कहा है। मंदिरो, देवगुड़ी, धार्मिक स्थलों, चर्च आदि के पट बंद रखा जाएगा। केवल पुजारियों ने ही पूजा विधान सम्पन्न किया जाए। 14 मई को ईद-उल-फितर का त्यौहार है। सदर तथा समाज प्रमुखों की बैठक लेकर अपील करें कि मस्जिदों में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नमाज अदा करें। मस्जिदों में मौलाना, मौजन, मुतवल्ली एवं कमेटी के एक पदाधिकारी को सम्मिलित करते हुए नमाज अदा की जाए तथा शेष लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करे। इसके अतिरिक्त सामूहिक जलसाध्भोज आदि का आयोजन न किया जाए। हर ब्लाक में कोविड-19 के बढ़ते संकमण को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल कम से कम दो कंटेनमेंट जोन घोषित करें। बस्तर जिले के ग्रामीण अंचल में परम्परा है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर पूरे गांव के लोग इकट्ठा होकर क्रिया-कर्म आदि कार्यक्रम सम्पन्न करते है। इस के लिए ग्राम प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध करें कि इस विषम परिस्थिति में 10 व्यक्तियों तक ही सीमित रखकर सम्पन्न कराया जावे तथा मृत्यु भोज न दिया जाए। 



Share

Leave a Reply