BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को लिखा पत्र
Share

रायपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को पत्र लिखा, उन्होंने इस पत्र में प्रदेश के पत्रकार साथियों को फ्रेंड लाईन कोरोना वारियर्स मानकर टीकाकरण में प्राथमिकता देने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने पत्रकारों का उल्लेख करते हुए पत्र में लिखा कि आज जब देश में कोरोना-19 की द्वितीय लहर से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं, तब इस जंग में प्रिंट-इलेक्ट्रानिक एवं वेब मीडिया के पत्रकार साथियों के योगदान को भी ध्यान में रखना चाहिए। पत्रकार साथियों ने प्रारंभ से ही कोरोना काल में बहुमूल्य योगदान दिया है, जो कि निश्चित रूप से सराहनीय है। कोरोना के रोकथाम एवं जांच, वैक्सीनेशन इत्यादि से संबंधित पल-पल की खबरों को प्रचारित व प्रसारित कर जनहित के लिए जनता एवं सरकार के मध्य कड़ी का कार्य कर रहे हैं। ऐसी परस्थितियों में पत्रकार साथियों एवं उनके परिवार की सुरक्षा का दायित्व बढ़ जाता है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री हर्षवर्धन से अनुरोध करते हुए लिखा है कि सभी पत्रकार साथियों को फ्रंट लाईन कोरोना वारियर्स की श्रेणी में रखते हुए, प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण कराने कष्ट करें, जिससे जमीनी स्तर पर जोखिम उठाकर काम कर रहे पत्रकार साथियों का हौसला भी बढेगा और हम सब मिलकर कोविड-19 के इस जंग में निश्चित ही सफल होंगे।



Share

Leave a Reply